Homeपॉलिटिकल पाटापॉलिटिक्स: टिकट मिलने के बाद बीडी कल्ला बोले मैं जीतूंगा चुनाव, किराडू...

पॉलिटिक्स: टिकट मिलने के बाद बीडी कल्ला बोले मैं जीतूंगा चुनाव, किराडू बोले मैं कांग्रेस को हराऊंगा: पढ़े खबर

आपणी हथाई न्यूज़,राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीकानेर जिले की बीकानेर पश्चिम विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा हो गई है। जहां कांग्रेस ने अपने स्थापित नेता डॉक्टर बीडी कल्ला पर भरोसा जताया है वहीं भाजपा ने इस बार नए चेहरे के रूप में संघनिष्ठ जेठानंद व्यास को मौका दिया है। बीकानेर शहर में अब चुनावी रंगत साफ दिखाई दे रही है।

कल कांग्रेस के कब्दावर नेता डॉक्टर बीडी कल्ला को टिकट मिलने के बाद उन्होंने एक निजी मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा कि वह मंत्री रहते हुए कभी चुनाव नहीं आ रहे हैं साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार भी वह मंत्री है और चुनाव नहीं हारेंगे। डॉक्टर बीडी कल्ला को टिकट मिलने के बाद कांग्रेस से टिकट की दावेदारी करने वाले राजकुमार किराडू ने कल देर रात संगठन के महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की। पार्टी से नाराज राजकुमार किराडू ने कल मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह कांग्रेस को हराएंगे।

कुल मिलाकर बीकानेर में जैसे-जैसे मौसम में ठंडक बढ़ेगी वैसे-वैसे राजनीति पारा ऊपर चढ़ता जाएगा। फिलहाल भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी को विजयी बनाने की रणनीति में लग गए हैं।



ताजा खबर