Homeखटाखट स्टोरीPolitics : बाड़मेर शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी कल आएंगे बीकानेर

Politics : बाड़मेर शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी कल आएंगे बीकानेर

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के सबसे चर्चित विधायकों में से एक रवींद्र सिंह भाटी 23 सितम्बर को बीकानेर जिलें में रहेंगे। बाड़मेर जिलें के शिव क्षेत्र से विधायक भाटी कल सुबह 11 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद भाटी , पूगल फांटा होते सुंदर विहार कॉलोनी जाएंगे। इसके बाद शोभासर , नूरसर फांटा,करनीसर ,682 आरडी होते हुए भाटी पूगल पहुंचेंगे।

भाटी पूगल में माधव ट्रेक्टर शो रूम के उद्घाटन समारोह में बतौर अतिथि शरीक होंगे। इसके बाद शिव विधायक शाम 7 बजे शेखासर गांव पहुंचेंगे जहां वो खेलकूद प्रतियोगिता के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। रात्रि 9 बजे रवींद्र सिंह भाटी गोपालसर गांव में भजन संध्या और प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे।



ताजा खबर