Politics आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में चल रही निकाय आम चुनावों की सियासत अब तेजी से बदल रही है। पिछले कुछ घंटों में पार्टियों ने चिंतन और मंथन के कार्यों को गति प्रदान की है। बात बीकानेर निगम और नगरपालिकाओं के चुनावों की करें तो देर रात बीकानेर की एक बड़ी होटल में देर रात तक बीजेपी की मैराथन मीटिंग्स का दौर चला। इस मीटिंग में बीजेपी शहर देहात के जिलाध्यक्ष, प्रभारी मुकेश दाधीच, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम , सुरेंद्र पाल टीटी और जसवंत बिश्नोई जैसे नाम शामिल रहें। इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य नामों की स्क्रूटनी था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल रात की इस मीटिंग में बीजेपी टिकट वितरण को लेकर फाइनल स्टेज पर पहुंच गई है। अब सिर्फ औपचारिक घोषणाएं होना बाकी है जो संभवतः रक्षाबंधन तक हो जाएगी।
बीकानेर में देर रात चली इस मीटिंग में 852 उम्मीदवारों के नाम अब सिमटकर 100 उम्मीदवारों तक पहुंच गए है। जानकारी के अनुसार विधायकों से भी कुछ वार्डों में 2-2 नाम मांगे गए है। इस स्क्रूटनी मीटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवारों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। अब उम्मीदवारों की सूचियां जयपुर जाएंगी। आज जयपुर में सभी संभागो की मीटिंग होनी है ऐसा बताया जा रहा है । जिसके बाद हो सकता है प्रभारियों को सिंबल पकड़ा दिए जाएंगे और सुनने में ये भी आ रहा है इस सूची में मेयर का सपना संजोए कुछ बड़े नामों के अरमान काफूर हो सकते है। कुल मिलाकर बात करें तो बीजेपी ने अपने उम्मीदवार फाइनल कर दिए है अब सबकी नजरें कांग्रेस पर टिकी हुई है।


