Homeपॉलिटिकल पाटापॉलिटिक्स: एक बार फिर सुर्खियों में आए मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा,...

पॉलिटिक्स: एक बार फिर सुर्खियों में आए मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा, बीकानेर से दावेदारी की पेश

आपणी हथाई न्यूज़,प्रदेश की राजनीति में बीते दो माह पहले बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की सीट उसे वक्त सुर्खियों में आई जब मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा ने बीकानेर में लगातार दौरे किए और सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोर पकड़ने लगी की बीकानेर से मुख्यमंत्री के ओएसडी चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं और आज हुआ भी कुछ ऐसा ही जब मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा ने अपने प्रतिनिधियों के जरिए बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। cont…

आज ओएसडी शर्मा के प्रतिनिधि के रूप में ऋषि व्यास सहित आधा दर्जन लोगों ने ब्लॉक अध्यक्ष और संगठन महासचिव को बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम से अपनी दावेदारी पेश की। हालांकि टिकट वितरण फार्मूले के अनुसार दावेदार सीधे जयपुर स्थित पीसीसी कार्यालय में भी अपनी दावेदारी दे सकते हैं इस लिहाज से यह जरूरी नहीं की दावेदारी केवल ब्लॉक अध्यक्ष को सौपे।दावेदार अपनी दावेदारी सीधे पीसीसी कार्यालय में भी पेश कर सकते हैं ऐसे दावेदारों पर भी गौर किया जा सकता है। इस लिहाज से देखे तो ओएसडी शर्मा अपनी दावेदारी सीधे पीसीसी कार्यालय में भी दे सकते हैं।



ताजा खबर