Homeखटाखट स्टोरीPolitics : नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेघवाल के नेतृत्व में शहर कांग्रेस का...

Politics : नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेघवाल के नेतृत्व में शहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बुधवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मदन मेघवाल के नेतृत्व में शहर कांग्रेस ने कुचीलपुरा क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया। मेघवाल ने बताया कि भाजपा सरकार के दो सालों के शासन में बीकानेर की आम जनता को सड़क,नाली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। भाजपा सरकार और पूर्व-पश्चिम के दोनों भाजपा विधायक अब तक लाचार नजर आए है।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हमेशा जनता को बरगलाकर वोट लेती है, और जनता की सुविधाओं से मुंह फेर लेना भाजपा की फितरत में है,जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पन्नालाल मेघवाल, जिया उर रहमान, करणी सिंह राजपुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, आरिफ,आजम अली,अकरम अली और मनोज किराडू शामिल रहे।



ताजा खबर