

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान की भाजपा सरकार नित-नए दावों के साथ भले ही दो साल पूर्ण होने की खुशियां मना रही हो लेकिन बीकानेर में इसी पार्टी के एक मंडल अध्यक्ष पर पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार करने के गंभीर आरोप लगे है।

जानकारी के अनुसार देशनोक मण्डल भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन पंचारिया पर स्वरूप जोशी नामक लाभार्थी के योजनांतर्गत खाते में आने वाली किश्तों की राशि करीब 1एक 20 हजार खुद के खाते में भुगतान करवाने का आरोप लगा है।

इस संबंध में स्थानीय युवा कालूदान, प्रदीप और मनोज ने मामलें से सम्बंधित दस्तावेजों के साथ मदन राठौड़ और पीएम कार्यालय को एक लिखित शिकायत दी जिसमें लिखा गया है कि पीएम की पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था को तार तार करते हुए पार्टी की छवि को भी धूमिल किया जा रहा है।
पार्टी के युवाओं ने देशनोक पालिका की सीएलटीसी कर्मी महक पर भी भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की बात कही है। कुछ रोज पहले पवन पंचारिया ने इसी कर्मी के पक्ष में खुला प्रशंसा पत्र भी जारी किया था।
आपकों बता दे कि पीएम आवास योजना के तहत स्वरूप जोशी को जो राशि मिलनी थी उसका भुगतान महज पांच दिनों में ही तीन किश्तों में हो गया।जिस योजनाओ में लाभार्थियों को एक एक साल तक इंतज़ार करना पड़ता है उसी योजनाओं में से एक इस योजना में 25 जुलाई 2024 को एक ही दिन में दो किश्तों का भुगतान हो गया वही तीसरी किश्त भी महज 5 दिनों में 30 जुलाई 2024 को लाभार्थी के नाम से उठ गई। इस मामलें को लेकर कानूनी कार्यवाही व पार्टी से निष्कासित करने की मांग की गई है।



