Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिक्स : कल्ला के घर न जाना भारी पड़ेगा डोटासरा को !...

पॉलिटिक्स : कल्ला के घर न जाना भारी पड़ेगा डोटासरा को ! वत्सस के बाद इस नेता ने भी दिया इस्तीफा…

पॉलिटिक्स आपणी हथाई न्यूज, रविवार को गोविंद सिंह डोटासरा के बीकानेर दौरे के बाद भी उनको खबरों में सुर्खियां मिल रही है। कारण साफ है डोटासरा रविवार को डूडी के घर तो पहुंचे लेकिन पूर्व मंत्री डॉ बी ड़ी कल्ला के भाई जनार्दन कल्ला के यहां नही गए।

इसी बात को लेकर अब गोविंद सिंह डोटासरा का विरोध हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी डोटासरा को घेरा जा रहा है। कल शाम को कांग्रेस महासचिव नितिन वत्सस ने अपना त्याग पत्र सौंपा था आज खबर आई है कि डॉ पी के सरीन ने भी अपना त्यागपत्र लिख दिया है । वजह वो ही है जो कल वत्सस की थी।

 

बरहाल जनार्दन कल्ला के घर न जाना डोटासरा पर कितना भारी पड़ सकता है यह आने वाले दिनों पता चलेगा। कुल मिलाकर अभी की खबर ये है कि बीकानेर में कुछ कांग्रेसी खुलकर तो कुछ दबी जुबान ही सही डोटासरा के इस निर्णय को गलत बता रहे है।



ताजा खबर