


आपणी हथाई न्यूज, भले ही सीएम और पीएम के बीकानेर दौरों की चर्चा अब पुरानी खबरों जैसी हो गई हो लेकिन राजनीति गलियारों में अब भी मंत्री सुमित गोदारा और कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी के आमने-सामने आने की खबरों ने एक बार फिर भाजपा को सुर्खियों में ला दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला पीएम मोदी के बीकानेर आने से ठीक एक दिन पहले का है जब एक चर्चित बीडीओ को लेकर बात शुरू हुई जिसके बाद दोनों नेता आमने सामने हो गए। बताया जा रहा है कि विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने सुमित गोदारा से बोला कि बीकानेर बीडीओ को बोलो कि मेरे भी काम करें, बीकानेर पंचायत समिति में मेरी भी विधानसभा लगती है। इस पर मंत्री सुमित गोदारा ने विधायक को जवाब देते हुए कहा कि अभी धरने की जो चेतावनी दी थी उसमें यह भी कर लेते । मंत्री की यह बात सुनकर विधायक बोले की बात मैं मेरी बात कर रहा हूं तो मेरे तक ही सीमित रहे, इससे आगे ना बढ़े। मामले की गरमाहट को देखते हुए पास में बैठे श्री डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ,देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया और बोर्ड अध्यक्ष राम गोपाल सुथार सहित सभी नेताओं ने एक बारगी दोनों को शांत कर दिया। मगर एक सीनियर लीडर का नाम आने के बाद मामला सीएम तक भी पहुंच गया।
जब सीएम ने दोनों नेताओं से बात की तब जोधपुर के विधायक बाबू सिंह राठौड़ भी मौजूद थे और सीएम ने लगातार बोल रहे एक नेता को तल्ख अंदाज में फटकार भी लगाई। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में छपी खबर के अनुसार मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि ट्यूबवेल को लेकर एक बात कही थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है जिसे अब तूल दिया जा रहा है। वही विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि बात काम कि नहीं है बात बोलने के लहजे की है अब ऐसा कुछ नहीं है । इस पर नो कमेंट


