पॉलिटिक्स: जल्द ही हो सकती है संसदीय सचिव के नामो की घोषणा, बीकानेर यूआईटी चेयरमैन और देहात अध्यक्ष को लेकर... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
Homeपॉलिटिकल पाटापॉलिटिक्स: जल्द ही हो सकती है संसदीय सचिव के नामो की घोषणा,...

पॉलिटिक्स: जल्द ही हो सकती है संसदीय सचिव के नामो की घोषणा, बीकानेर यूआईटी चेयरमैन और देहात अध्यक्ष को लेकर…

- Advertisement -Ads

बीकानेर आपणी हथाई, प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 3 वर्ष पूरे होने के बाद अब मुख्यमंत्री गहलोत ने राजनीतिक नियुक्तियों का पिटारा खोला है। कल मुख्यमंत्री गहलोत ने राजनीतिक नियुक्तियों के जरिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं,विधायकों तथा पदाधिकारियों को एडजेस्ट किया राजनीतिक गलियारों में अब संसदीय सचिवों की नई सूची जारी होने की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है। सूत्रों की माने तो अब कभी भी संसदीय सचिवों के नाम की सूची जारी हो सकती है जिसमें लगभग एक दर्जन विधायकों के नाम शामिल होंगे जिसमें मुकेश भाकर,राकेश पारीक,चेतन डुडी,गंगा देवी,वाजिब अली,
संदीप यादव,सुरेश मोदी,इंद्राज गुर्जर,वीरेंद्र सिंह, जगदीश जांगिड़, बलजीत यादव और मनोज मेघवाल के नाम हो सकते हैं।

- Advertisement -Ads

बीकानेर के विशेष संदर्भ में बात करें तो सूत्रों का मानना है कि बीकानेर यूआईटी चेयरमैन को लेकर जल्द ही नाम की घोषणा हो सकती है वहीं दूसरी ओर देहात अध्यक्ष को लेकर अभी इंतजार करना पड़ सकता है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर