"खेलण दो गणगौर-2022" का हुआ पोस्टर विमोचन,ऐसे करें घर बैठें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, February 16, 2026
Homeखटाखट स्टोरी"खेलण दो गणगौर-2022" का हुआ पोस्टर विमोचन,ऐसे करें घर बैठें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन...

“खेलण दो गणगौर-2022” का हुआ पोस्टर विमोचन,ऐसे करें घर बैठें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन…

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,उत्सवधर्मी शहर बीकानेर अपनी विशिष्ट संस्कृति और परंपराओं के चलते देश-विदेश में अपनी अलग पहचान रखता है। धर्म नगरी बीकानेर में हर त्यौहार और परंपराओं का पूरे उत्साह के साथ निर्वहन किया जाता है इसी कड़ी में इन दिनों शहर में चल रहे गणगौर पर्व के दौरान स्थानीय धरणीधर मैदान में “”खेलण दो गणगौर 2022″” दो दिवसीय गणगौर महोत्सव का आयोजन होगा।

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई और अंतराष्ट्रीय लोक कलाकार गोपाल बिस्सा के संयुक्त तत्वाधान में हो रहे इस आयोजन में 2 दिन विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 31 मार्च से शुरू हो रहे इस महोत्सव के पहले दिन दातनिया कॉम्पिटिशन और गणगौर साज-सज्जा प्रतियोगिता होगी वहीं दूसरे दिन गणगौर वॉक और गणगौर के जीतो गायन होगा।

आज बीकानेर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा इस कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया। आज पंडित जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा), वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जनार्दन कल्ला, समाजसेवी राजेश चुरा, भाजपा नेता एवं समाजसेवी महावीरा रांका, कांग्रेस नेता आनंद जोशी, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय कुल सचिव यशपाल आहूजा और उप कुलसचिव बिट्ठल बिस्सा महर्षि एकेडमी के निदेशक राहुल किराडू, व्यवसायी गौतम सेठिया और समाजसेवी दुर्गा शंकर आचार्य, फूनजी देराश्री सहित कई गणमान्य लोगों के द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया।

गणगौर महोत्सव में होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है इसके लिए नीचे दिए लिंक के जरिए आवेदन किया जा सकता है। प्रतिभागी अपना आवेदन 30 मार्च रात 8 बजे तक कर सकते है। कार्यक्रम से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए

+91 99506 38188,+91 83021 80470, 8955387700 नम्बर पर संर्पक कर सकते है। नीचे दिए लिंक को क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है।https://surveyheart.com/form/623f152ad5dc69771c5653c0

- Advertisement -Ads

ताजा खबर