HomeबीकानेरBikaner: यूजीसी कानून के विरोध में देशनोक से निकली 600 किलोमीटर लंबी...

Bikaner: यूजीसी कानून के विरोध में देशनोक से निकली 600 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा

basic ad
आपणी हथाई Bikaner न्यूज,श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने यूजीसी एक्ट के नए प्रावधानों के विरोध में आज बीकानेर के देशनोक  स्थित करणी माता मंदिर से यूजीसी रोलबैक महा आंदोलन के तहत 600 किलोमीटर लंबी पैदल स्वर्ण  न्याय यात्रा शुरू की है। यह यात्रा देशनोक से होते हुए विभिन्न मार्गो से गुजरती हुई जयपुर पहुंचेगी।
इससे पहले देशनोक में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें जीवन सिंह शेरपुरा, आनंद मोहन, अनिल मिश्रा, करण प्रताप सिंह व भगवान सिंह सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। आपणी हथाई से बातचीत करते हुए मकराना ने बताया कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि यूजीसी के नए नियमों को वापस लिया जाए।  ईडब्ल्यूएस (EWS) आरक्षण के नियमों का सरलीकरण हो, गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा मिले।


ताजा खबर