पुष्करणा ओलंपिक सावे पर गोधन मित्र संस्था कर रही है यह पुनीत कार्य - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
Homeखटाखट स्टोरीपुष्करणा ओलंपिक सावे पर गोधन मित्र संस्था कर रही है यह पुनीत...

पुष्करणा ओलंपिक सावे पर गोधन मित्र संस्था कर रही है यह पुनीत कार्य

- Advertisement -Ads

गोधन मित्र संस्था द्वारा पुष्करणा सावा के दौरान कन्या विवाह पर हवन के लिए नि:शुल्क कण्डे उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसका वितरण मोहता चौक स्थित संस्कृति- पाटा से किया जाएगा। इससे संबंधित पोस्टर का विमोचन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य तथा कोलकाता की काउंसलर मीना देवी पुरोहित, हीरालाल किराडू, एसडीपी स्कूल के केशव पुरोहित ने किया। गोधन मित्र के महेंद्र जोशी ने बताया कि गोबर के कण्डे से हवन करने पर वायु मंडल पवित्र होता है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। इस दौरान संस्कृति पाटा के अध्यक्ष सुंदर लाल जोशी, सचिव कपिल जोशी, उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी, मांगीलाल जोशी, रिखब दास बोड़ा, ओम प्रकाश जोशी, बबला महाराज, श्रीनारायण ओझा, बाबूलाल भादाणी ,कवि बाबूलाल छंगाणी, सत्यनारायण जोशी, विजय पुरोहित आदि ने सावे की महत्ता पर अपने विचार प्रकट किए। गोधन मित्र के महेंद्र जोशी ने आभार जताया।
सम्पर्क सूत्र:9309333487

- Advertisement -Ads

अगर आपके पास भी पुष्करणा सामूहिक सावा से जुड़ी कोई भी ऐतिहासिक एवं रोचक जानकारी है तो आप हमारे साथ साझा करें हम कोशिश करेंगे कि आप द्वारा प्रेषित जानकारियां पाठकों के साथ साझा करेंगे। अगर आपकी कोई संस्था, संगठन या समूह पुष्करणा सामूहिक सावा से जुड़े कोई सामाजिक कार्य कर रही है तो उसकी भी जानकारी आप हमारे साथ साझा कर सकते हैं। आप हमें

aapni.hathai@gmail.com
पर मेल कर सकते हैं साथ ही आप हमारे व्हाट्सएप नंबर पर अपनी जानकारी भेज सकते हैं।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर