Homeबीकानेरपुष्करणा सावा: पुष्करणा सावे के रंग में रंगा पूरा शहर, जगह-जगह...

पुष्करणा सावा: पुष्करणा सावे के रंग में रंगा पूरा शहर, जगह-जगह हो रही बारातियों की मनुहार

आपणी हथाई न्यूज़,बीकानेर शहर का परकोटा आज पुष्करणा सावे के रंग में रंगा हुआ है। बीकानेर शहर के मोहता चौक से लेकर नत्थूसर गेट तक और अंदरूनी हिस्से बिन्नानी चौक,दम्माणी चौक,लाखोटिया चौक,बिससो का चौक,व्याससो का चौक आदि क्षेत्रों में शादियों की रौनक दिखाई दे रही है। रंग बिरंगी रोशनी और पारंपरिक गीतों की स्वर लहरियों से शहर का माहौल मनोरम नजर आ रहा है।

बीकानेर के मोहता चौक और बारह गुवाड़ चौक में दूल्हा का सम्मान भी किया जा रहा है साथ ही रत्ताणी व्यासों के चौक और हर्षो के चौक से निकलने वाली बारात का का स्वागत किया जा रहा है। पूरे शहर में पुष्करणा सामूहिक विवाह के अवसर पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।



ताजा खबर