Bikaner: खाद्य मंत्री गोदारा कल लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Sunday, December 14, 2025
Homeखटाखट स्टोरीBikaner: खाद्य मंत्री गोदारा कल लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, करोड़ों के...

Bikaner: खाद्य मंत्री गोदारा कल लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा मंगलवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे तथा करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण अथवा शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को सौगातें देंगे।

- Advertisement -Ads

मंत्री गोदारा प्रातः 11 बजे खोडाला में खोडाला से पुरबाणा तक 3 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से बनी 9 किलोमीटर लंबी सड़क का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 1 बजे सुई में 5-5 लाख की लागत से हुए सांसी समाज की छतरी के जीर्णोद्धार कार्य, नायक समाज के सामुदायिक भवन, मेघवाल समाज के सामुदायिक भवन तथा वार्ड एक के सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। वार्ड एक में ही चार लाख रुपए की राशि से तैयार सामुदायिक भवन की चारदिवारी और इंटरलॉक कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
सायं 4 बजे बखूसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित एक कमरे तथा 10 लाख रुपए की लागत से बने टीन शेड का लोकार्पण करेंगे। यहीं 10 लाख रुपए की लागत से तैयार ट्यूबवेल तथा 10 लाख रुपए से ही लागत से श्मशान भूमि के चार दिवारी कार्य का लोकार्पण करेंगे। मंत्री श्री गोदारा यहीं 55 लाख रुपए की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास करेंगे।सायं 5 बजे दुलचासर में 5 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन तथा 19.64 लाख रुपए की लागत से तैयार ट्यूबवेल का लोकार्पण करेंगे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर