HomeबीकानेरRajasthan: यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन की अभिनव पहल,सोजत सिटी में संपन्न हुए...

Rajasthan: यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन की अभिनव पहल,सोजत सिटी में संपन्न हुए सामूहिक विवाह के 51 जोड़ो का लक्ष्मी निवास पैलेस में होगा रिसेप्शन

आपणी हथाई Rajasthan न्यूज,सेवार्थ समर्पित “यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन”द्वारा सोजत सिटी (जिला पाली )में आज 7 नवम्बर को संपन्न हुए 51 जोड़ों के सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को एक नई सामाजिक और सांस्कृतिक गरिमा दी जा रही है।

विवाह समारोह आज सोजत में संपन्न हुआ ।अब इन 51 नवविवाहित जोड़ों के नए जीवन की शुरुआत बीकानेर के ऐतिहासिक लग्जरी होटल लक्ष्मी निवास पैलेस में शाही स्वागत के साथ होगी।इन जोड़ों के दिनांक 9 नवम्बर से 10 नवम्बर तक यहां ठहरने की व्यवस्था यूनाइटेड ग्लोबल पीस फाउंडेशन की ओर से की जा रही है।

यह पहली बार होगा कि सामूहिक विवाह से जुड़े जोड़ों को परंपरा, संस्कृति और आधुनिक सम्मान का ऐसा भव्य संगम देखने को मिलेगा।
सोजत सम्मेलन की झलकियां :-

आज सोजत में संपन्न इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर ओम दास जी महाराज सोजत एवं विशिष्ट अतिथि श्री श्री 1008 भजनाराम जी महाराज,संतोष कंवर बाईसा, यूजीपीएफ निर्देशक शक्ति सिंह बांदीकुई तथा प्रबंधक मुकेश मेघवंशी उपस्थित रहे ।

यू.जी.पी.एफ. निदेशक शक्ति सिंह बांदीकुई ने कहा 51 जोड़ों के लिए शाही वेडिंग रिसेप्शन बीकानेर के सुप्रसिद्ध फाइव स्टार लक्ष्मी निवास पैलेस में कराया जा रहा है,ताकि सामूहिक विवाह को केवल दान का प्रतीक ना मानकर सम्मान,संस्कार और आत्म सम्मान का उत्सव बनाया जा सके।यह पहली बार है, जब सामूहिक विवाह के बाद जोड़ों को हेरीटेज पैलेस रिसेप्शन का यह गौरव मिलेगा।

कार्यक्रम के उद्देश्य :-

–सर्व समाज एकता व सामाजिक समरसता
– आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए गरिमा में विवाह सहयोग
-विवाह के बाद कौशल विकास रोजगार से जोड़ने की योजना
-दहेज प्रथा, आर्थिक बोझ और सामाजिक असमानता के खिलाफ सकारात्मक पहल

यू.पी.ए.फ. अध्यक्ष मेघराज सिंह रॉयल ने कहा जब विवाह समाज के सहयोग से होता है तो वह केवल रिश्तो का बंधन नहीं बल्कि मानवता और संस्कारों का महोत्सव बन जाता है।बीकानेर इस महोत्सव का सम्मानित सहभागी बनेगा- यह हमारे लिए गर्व की बात है।



ताजा खबर