Rajasthan: नदी में गिरी कार, दूल्हे समेत 9 की मौत.. - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, February 18, 2026
HomeबीकानेरRajasthan: नदी में गिरी कार, दूल्हे समेत 9 की मौत..

Rajasthan: नदी में गिरी कार, दूल्हे समेत 9 की मौत..

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, राजस्थान के कोटा शहर में तड़के करीब 5:30 बजे एक बड़ा कार हादसा हुआ तेज रफ्तार में चौथ के बरवाड़ा से उज्जैन जा रही दूल्हे की कार चंबल नदी में गिर गयी । सूचना मिलते ही पुलिस ओर निगम प्रशासन ने रेस्क्यू चलाया।निगम गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि हादसा रविवार सुबह 5:30 बजे हुआ था। किसी राहगीर ने चंबल नदी में कार को पलटते देखी। इसके बाद निगम के गोताखोरों की टीम ने अलसुबह रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। सभी शवों को एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है। इनमे दूल्हे अविनाश, दूल्हे का भाई केशव, कार ड्राइवर इस्लाम की मौत हो गई। बाकी मृतक जयपुर के रहने वाले थे। इनमें जयपुर के टोंक फाटक निवासी कुशाल और शुभम, ट्रांसपोर्ट नगर निवासी राहुल, टोंक फाटक निवासी रोहित, घाटगेट निवासी विकास, मालवीय नगर निवासी मुकेश की मौत हो गई।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर