Homeखटाखट स्टोरीराजस्थान : DRI ने जयपुर एयरपोर्ट पर 2 किलों सोने के साथ...

राजस्थान : DRI ने जयपुर एयरपोर्ट पर 2 किलों सोने के साथ पकड़ा बीकानेर निवासी को ! अंडरवियर में छिपा कर शारजहा से लाया था जयपुर

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए का अवैध सोना बरामद किया है। डीआरआई अधिकारियों ने शारजाह से जयपुर पहुंचे एक विमान यात्री को हिरासत में लेकर उसके पास से करीब 2 किलो 8 ग्राम सोना जब्त किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3 करोड़ 23 लाख रुपए बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपी यात्री राजस्थान के बीकानेर का निवासी है और वह सोने को पेस्ट के रूप में छिपाकर भारत लाने की कोशिश कर रहा था। बुधवार को जयपुर पहुंचने के बाद डीआरआई टीम को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ। अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर आर्थिक अपराध न्यायालय में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में डीआरआई अब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

 



ताजा खबर