Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़,90 करोड़ की 'एमडी' जब्त, पुलिस...

Rajasthan : अवैध ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़,90 करोड़ की ‘एमडी’ जब्त, पुलिस मुठभेड़ के बाद 6 गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने जोधपुर के लूनावपुरा गांव में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। रविवार तड़के एक साहसिक ऑपरेशन को अंजाम देते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में छिपकर ड्रग फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश में पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में छह तस्करों को दबोच लिया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 176.63 किलोग्राम नशीला पदार्थ (MD) और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन बरामद किए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत 90 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एएनटीएफ के महानिरीक्षक विकास कुमार के अनुसार, यह राज्य में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हापूराम, बुधराम, नरेश, नरेंद्र, अजाराम और श्रवण के रूप में हुई है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह फैक्ट्री एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का हिस्सा है। पुलिस अब फरार हुए अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई ने राजस्थान में सक्रिय नशीले पदार्थों के काले कारोबार को एक बड़ा झटका दिया है।

 



ताजा खबर