64 RPS Transfer List Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, शुक्रवार की रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की तबादला सूची आने के बाद अब शनिवार को एक बार फिर पुलिस महकमें में फिर उथल-पुथल देखने को मिली है। शनिवार को राजस्थान महानिदेशक पुलिस जयपुर मुख्यालय से 64 आरपीएस ( RPS) अधिकारियों की एक तबादला सूची जारी की गई है। इस सूची में राजस्थान के अनेक जिलों में पुलिस महकमें में बदलाव हुआ है है।




वही बीकानेर जिलें की बात करे तो अब शिवरतन गोदारा ( वृताधिकारी शहर बीकानेर) से जयपुर भेज दिया गया है। अब अनुज ढाल को टोंक से बीकानेर सर्कल ऑफिसर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा श्रवणदास संत को दिल्ली से पुनः तबादला कर बीकानेर आरएसी भेज दिया गया है। इसके अलावा कमला पूनिया को हनुमानगढ़ से बीकानेर आरएसी बटालियन में भेजा गया है । वही ओमप्रकाश गोदारा को बिदासर चुरू से बीकानेर पीएमडीएस में लगाया गया है।


