HomeबीकानेरRajasthan: मुख्यमंत्री से मिले आईटी विभाग प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी

Rajasthan: मुख्यमंत्री से मिले आईटी विभाग प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी

आपणी हथाई Rajasthan न्यूज,भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की और नगरीय निकाय चुनाव के संदर्भ में विभिन्न विषयों पर चर्चा की। जोशी ने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा गत ढाई वर्षों में किए गए कार्यों से आमजन में प्रसन्नता का माहौल है। इसके परिणाम आने वाले नगरीय निकाय चुनावों में स्पष्ट दिखाई देंगे। प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत होगी। इस दौरान उन्होंने संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा चुनाव के दौरान पार्टी की रीति-नीति के प्रचार-प्रसार के लिए आईटी विभाग द्वारा बनाई गई योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीकानेर के सातों नगरीय निकायों में भाजपा के पक्ष में माहौल है। नगर निगम में भाजपा हैट्रिक की ओर अग्रसर है। वहीं नगर पालिका क्षेत्रों में भी मतदाताओं में पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस दौरान जोशी ने मुख्यमंत्री को स्थानीय फीडबैक दिया।



ताजा खबर