


Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, मंगलवार को राजस्थान के पुलिस मुख्यालय से एसआई रेंक स्तर के तबादलों की एक सूची जारी हुई। जारी हुई सूची के अनुसार 63 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी हुई इस सूची में एसआई को एक रेंज से दूसरी रेंज में भेजा गया है। इस सम्बंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी किए गए है।
बीकानेर में ये हुई उथल-पुथल
रामफूल को बीकानेर से जयपुर रेंज, मीठालाल को बीकानेर से सीआईडी सीबी, सुलोचना को आयुक्तालय जोधपुर से बीकानेर रेंज, प्रभुराम गोदारा का आयुक्तालय जयपुर से बीकानेरज रेंज, फरमान खान का बीकानेर से अजमेर रेंज,कमला को बीकानेर रेंज से जयपुर, सुरेन्द्र सिंह को आयुक्तालय जोधपुर से बीकानेर रेंज, महेन्द्र सिंह को आयुक्तालय जोधपुर से बीकानेर रेंज, सुरेश भादू को बीकानेर रेंज से जोधपुर, मनोज कुमार को जयपुर से बीकानेर रेंज, लेखराज मीना को आयुक्तालय जयपुर से बीकानेर रेंज, कैलाश चन्द्र को जयपुर रेंज से बीकानेर रेंज में तबादला किया गया है।


