Homeखटाखट स्टोरीराजस्थान मौसम : अगले 48 घंटे भारी बारिश ! बीकानेर में भी...

राजस्थान मौसम : अगले 48 घंटे भारी बारिश ! बीकानेर में भी बरसेंगे बदरा : पढें पूरी खबर

basic ad

राजस्थान मौसम आपणी हथाई न्यूज, प्रदेश में इन दिनों मानसून का दौर चल रहा है, जिसके चलते कई जिलें बारिश से तरबतर हो रहे है। हालांकि शुरुआती मानसून का असर राजस्थान के दक्षिण पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में अधिक नजर आया है। अब मौसम विभाग ने 8 और 9 जुलाई को लेकर मौसम सम्बन्धी नई भविष्यवाणी कर दी है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घण्टों में कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें कोटा ,बारां और झालावाड़ जैसे जिलें है। वही प्रदेश के अजमेर, उदयपुर ,भरतपुर, अलवर ,धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू ,करौली, कोटपूतली-बहरोड ,राजसमंद ,सवाई माधोपुर, सीकर ,सिरोही टोंक, बांसवाड़ा,डूंगरपुर ,प्रतापगढ़,सलूंबर जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ हल्की से माध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चुरू, डीडवाना-कुचामन, श्रीगंगानगर, जालोर, जोधपुर, नागौर, फलोदी,हनुमानगढ़ और पाली में भी गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।



ताजा खबर