Homeखटाखट स्टोरीRajasthan Weather : आज से 'मानसून' फिर से एक्टिव, बीकानेर सहित 33...

Rajasthan Weather : आज से ‘मानसून’ फिर से एक्टिव, बीकानेर सहित 33 जिलों में बारिश की संभावना

basic ad

Rajasthan Weather आपणी हथाई न्यूज, पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ने के बाद अब एक बार फिर राहत की खबर सामने आई है। आईएमडी के अनुसार 21 जुलाई से प्रदेश में एक बार फिर मानसून एक्टिव होने जा रहा है, जिसके चलते 21 और 22 जुलाई को जयपुर, भरतपुर,अजमेर, कोटा और बीकानेर संभाग तेज बारिश होने की संभावना है जबकि जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलग जारी किया गया है। Rajasthan Weather Update

मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो 24 से 27 जुलाई के बीच कोटा,अजमेर, उदयपुर, जयपुर भरतपुर ,जोधपुर और बीकानेर संभाग में मानसून सक्रिय रहने तथा लगातार बारिश का बहुत जारी रहने की संभावना बनी हुई है। आज का मौसम

 

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
पूर्वी राजस्थान के अलवर ,बांसवाड़ा ,अजमेर ,भीलवाड़ा, भरतपुर ,बूंदी, दौसा, चित्तौड़गढ़ ,डीग, डूंगरपुर ,झालावाड़, झुंझुनू, जयपुर, करौली ,कोटा ,प्रतापगढ़ ,राजसमंद,सलूंबर, सवाई माधोपुर, सीकर ,उदयपुर और टोंक में बारिश के साथ तेज गर्जना, वज्रपात और तेज हवा चलने की भी संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान की बीकानेर, चूरू ,डीडवाना ,कुचामन नागौर ,हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में भी इसी तरीके का अलर्ट अलग जारी हुआ है।

 

इसके अलावा अलवर, बारां, बांसवाड़ा,अजमेर ,जोधपुर, जैसलमेर, भरतपुर ,सीकर ,भीलवाड़ा, प्रतापगढ़ ,बूंदी और पाली में भारी बारिश के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई।  कुल मिलाकर बात करें तो 21 जुलाई से 27 जुलाई के बीच राजस्थान में एक बार फिर मानसून की सक्रियता के चलते अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।



ताजा खबर