


Rajasthan Weather आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है जिसके चलते कुछ जिलों के तापमान और गर्मी में कमी जल्द ही देखने को मिल सकती है । बरहाल मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की माने तो मानसून उदयपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ और भागों में मानसून आगे बढ़ा है। वर्तमान में मानसून की उत्तरी रेखा उदयपुर, अजमेर व झुंझुनूं जिलों से होकर गुजर रही है। आगामी 3-4 दिनों में राज्य के शेष अधिकांश भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।
मानसून के इस अपडेट के साथ ही मौसम विभाग ने 3 जुलाई को लेकर बीकानेर, नागौर, जोधपुर और श्रीगंगानगर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार भारी मेघगर्जन के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
वही चूरू सीकर डीडवाना कुचामन जयपुर अजमेर ब्यावर पाली राजसमंद भीलवाड़ा झालावाड़ धौलपुर करौली भरतपुर डीग दोसा अलवर कोटपूतली बहरोड खैरथल तिजारा झुंझुनू टोंक कोटा बूंदी सवाई माधोपुर,बारां,प्रतापगढ़ बांसवाड़ा तथा चित्तौड़गढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस स्थिति में कही कही हल्की से मध्यम बारिश आने की संभावना बनी हुई है।


