


Rajasthan Weather आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में इन दिनों अन्य शहरों की तरह उमस और गर्मी का मौसम बना हुआ है जिसके चलते लोगों का जीना बेहाल हो रखा है। अब खबर सामने आई है कि अगले 24 से 48 घंटो के बीच राजस्थान में मॉनसून की एंट्री होने की पूरी पूरी संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने इसी के चलते प्रदेश के 24 जिलों में आंधी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान विभाग की माने तो पूर्वी और दक्षिण पूर्वी राजस्थान में मॉनसून से पहले हुई बारिश से तापमान में कुछ गिरावट आई है वही पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर में अब भी तेज गर्मी और उमस बनी हुई है जो अगले 3-4 दिन तक बनी रह सकती है।
अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने जयपुर उदयपुर भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ अजमेर कोटा टोंक सवाई माधोपुर सीकर चूरू और अलवर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है जिसमें तेज रफ्तार से हवा और आंधी चलने की आशंका के साथ बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है वही कर और 5 जुलाई को कोटा और उदयपुर संभाग में कोर्ट स्थान पर अति भारी-बड़ी हो सकती है।


