Rajasthan Weather News आपणी हथाई न्यूज,उत्तर भारत में पड़ रही भीषण ठंड और शीतलहर (Cold Wave) ने राजस्थान को अपनी चपेट में ले रखा है। प्रदेश के कई जिलों में हालात ये हैं कि खेतों में फसलों पर जमी ओस की बूंदें बर्फ की चादर में बदल गई हैं, हालांकि, दोपहर में खिल रही तेज धूप ने लोगों को कुछ राहत जरूर दी है, लेकिन रात और सुबह का तापमान अभी भी हड्डियों को ठिठुराने वाला बना हुआ है।मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों के लिए येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी 48 घंटों तक प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप इसी तरह बना रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी 48 घंटों तक प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप इसी तरह बना रहने की संभावना है। शेखावाटी क्षेत्र में उत्तरी हवाओं की रफ्तार कम होने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर हुई है, जिससे ‘दिन की सर्दी’ से थोड़ी राहत मिली है।
19 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 8 जनवरी तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा.19 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में बादल छा सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। यह स्थिति अगले 2-3 दिनों तक बनी रह सकती है।


