HomeबीकानेरBikaner: शर्मा को मिली अखिल राजस्थान संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी-अधिकारी महासंघ (स्वतंत्र) में...

Bikaner: शर्मा को मिली अखिल राजस्थान संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी-अधिकारी महासंघ (स्वतंत्र) में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

आपणी हथाई न्यूज, अखिल राजस्थान संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी-अधिकारी महासंघ (स्वतंत्र)  के प्रदेश संस्थापक मनीष विधानी ने महासंघ की प्रदेष कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रेमप्रकाश शर्मा, भूजल विभाग को महासंघ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि वे राज्य सरकार से समन्वय स्थापित कर प्रदेष के मंत्रालयिक कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सागर पांचाल ने बताया कि पूर्व प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र गहलोत के सेवानिवृत हो जाने के कारण उन्हें महासंघ के प्रदेश संरक्षक के पद पर मनोनीत किया गया है।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सागर पांचाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्षगण केवलराम डोगियाल, रसपाल सिंह, विक्रमसिंह राव, प्रदेश परामशक, प्रदेश संरक्षक जितेन्द्र गहलोत ने प्रेमप्रकाश शर्मा को शुभकामनाऐं दी।



ताजा खबर