Homeबीकानेरधर्मधारा :श्राद्ध पक्ष का हुआ आगाज, कल से धरणीधर तालाब पर पंडित...

धर्मधारा :श्राद्ध पक्ष का हुआ आगाज, कल से धरणीधर तालाब पर पंडित नवरतन व्यास के सानिध्य में शुरू होगा तर्पण काज

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, आज से सनातन धर्म में विशेष महत्व का श्राद्ध पखवाड़ा का आगाज हो रहा है। पितरो के लिए किए जाने वाले श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान और दान के लिए आज से श्राद्ध का 15 दिवसीय क्रम शुरू हो रहा है।
हर साल की तरह बीकानेर के ऐतिहासिक धरणीधर तालाब पर तर्पण काज कल से शुरू होंगे। पिछले दो दशक से अधिक समय से तर्पण काज करवाने वाले पंडित नवरतन व्यास ने बताया कि हर वर्ष की तरह धरणीधर तालाब पर तर्पण काज अलसुबह से शुरू हो जाएगा, जिसमें बीकानेर के सैंकड़ो लोग अगले 15 दिनों तक शामिल होंगे। तर्पण काज तीन शिफ्ट में किया जाएगा। श्राद्ध पक्ष की पूर्णाहुति अमावस्या 2 अक्टूबर को होगी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर