

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में आज कथित धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर गांव में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की धर्म परिवर्तन करवाने की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक घर पर दबिश देकर दो दर्जन से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए श्रीडूंगरगढ़ थाने ले गई जहां पूछताछ की जा रही है।

हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मोमासर गांव के एक घर में लोगों को बीमारी ठीक करने का झांसा देकर के इकट्ठा किया जाता है और लोगों पर कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जाता है। आज सुबह 6 बजे विश्व हिंदू परिषद की एक टीम मौके पर पहुंच गई और पुलिस को सूचित किया गया, पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई की, फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। गौरतलब है कि बीकानेर में भी बीते 6 मह में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में भी धर्म परिवर्तन की शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी।




