Homeखटाखट स्टोरीश्रीडूंगरगढ़ हादसा : दो वर्षीय तनवी की भी हुई मौत, एक ही...

श्रीडूंगरगढ़ हादसा : दो वर्षीय तनवी की भी हुई मौत, एक ही परिवार के 7 लोग काल का ग्रास बने

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार को हेमासर फांटे के पास डंपर से कार की भिड़ंत में कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई हैं । इससे पहले कार में सवार हरियाणा फतेहाबाद के मताना गांव निवासी ओमप्रकाश विश्नोई, सोरमा देवी, प्रमिला,रोनित, ख़ुशी , सुरेंद्र की मौत हो गई थीं। देर रात करीब 2 बजे के करीब इस हादसे में घायल तनवी पुत्री अमित जिसकी उम्र महज दो वर्ष थी जो इस सड़क हादसे के बाद गंभीर घायल हुए थी उसकी भी सिर में गंभीर चोटें लगने से मौत हो गई है।

धार्मिक यात्रा बनी आखिरी यात्रा

हरियाणा के फतेहाबाद मताना गांव निवासी ओमप्रकाश बिश्नोई 30 मई को ही सेवानिवृत हुए थे और अपने परिवार के साथ एक धार्मिक यात्रा करने के लिए नोखा स्थित मुकाम के लिए रवाना भी हुए लेकिन यह यात्रा उनके पूरे परिवार के लिए आखिरी यात्रा साबित हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना का मंजर इतना भयावह था की  दुर्घटना के बाद कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और कार में सवर लोग कार में बुरी तरह से फंस गए और देखते ही देखते सड़क पर चीख पुकार और मातम का मंजर पसर गया तथा सड़क पूरी खून से लाल हो गईं।



ताजा खबर