



आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर की रियासतकालीन पुरानी जेल परिसर स्थित प्राचीन हनुमान जी मंदिर का जेलरोड पर पुनर्निर्माण किया गया । मंदिर में वर्ष 2023 में हनुमानजी के विग्रह की पुनः प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई थी, जिसके उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष पाटोत्सव आयोजित किया जाता है।श्री मनकामेश्वर बालाजी मंदिर समिति के अनुसार आज मंदिर में तृतीय पाटोत्सव के अवसर पर प्रातः विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक, हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया वहीं शाम को सुंदरकाण्ड पाठ व इसके पश्चात महाआरती का आयोजन होगा।
प्रबंधन समिति से जुड़े सुनील सोनी ने बताया की पुरानी जेल परिसर में स्थित इस मंदिर का पुनर्निर्माण स्थानीय मोहल्ला वासियों के सहयोग से कराया गया था तथा 25 मई 2023 (ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी, विक्रम संवत 2080) को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमानजी के विग्रह की पुनः प्राण-प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई थी। यह अनुष्ठान पंडित नथमल जी पुरोहित एवं स्वामी विमर्शानंदगिरि महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ था।
कार्यक्रम में शिव कुमार सोनी,हेमंत सोनी,खेमचंद सोनी, बाबूलाल सोनी,विजय कुमार सोनी, धर्मेंद्र सोनी, तरुण कुमार सोनी, डॉ अभिषेक दाधीच व पुजारी घनश्याम जी महाराज सहित मोहल्लेवासी शामिल रहे


