शुद्ध के लिए युद्ध: सीएमएचओ के निर्देश पर 250 किलो दूषित मैदा, मैक्रोनी-पास्ता किया नष्ट - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीशुद्ध के लिए युद्ध: सीएमएचओ के निर्देश पर 250 किलो दूषित मैदा,...

शुद्ध के लिए युद्ध: सीएमएचओ के निर्देश पर 250 किलो दूषित मैदा, मैक्रोनी-पास्ता किया नष्ट

- Advertisement -Ads

राज्य सरकार द्वारा निरोगी राजस्थान उद्देश्य के साथ 1 जनवरी से 31 मार्च तक चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में सोमवार को सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली द्वारा रोशनी घर चौराहा व करणी औद्योगिक क्षेत्र में औचक निरीक्षण व खाद्य नमूनीकरण का कार्य किया गया। करणी औद्योगिक क्षेत्र में जांच के दौरान एक कारखाने में पाए गए 250 किलो पुराना, खराब मैक्रोनी-पास्ता व मैदे को मौके पर ही नष्ट करवाया गया और खाद्य नमूने लिए गए। रोशनी घर चौराहा स्थित विभिन्न दुकानों से तेल, व मावा के नमूने लिए गए। इस प्रकार कुल पांच नमूने संग्रहित किए गए। दल में फ्लोरोसिस समन्वयक महेंद्र जयसवाल व सहायक कर्मचारी सुखदेव शामिल रहे।

- Advertisement -Ads

एफएसओ महमूद अली ने बताया कि जिले में अभियान के दौरान कुल 83 नमूने संग्रहित किए गए हैं जिनमें से 52 का परिणाम जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला से प्राप्त हुआ है। इनमें से दूध, दही, लड्डू, गुलाब जामुन पफरिंग, मसाले आदि के कुल 16 नमूने अमानक पाए गए जिनसे संबंधित फर्म के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही जारी है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर