

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर न्यायालय में अभियोजन अधिकारी इंदिरा चौधरी ने अपनी पुत्री तनुष्का रुद्रप्रिया के जन्मदिन के अवसर पर प्रेरणादायी पहल करते हुए पुत्री के जन्मदिन को यादगार बना दिया। अभियोजन अधिकारी इंदिरा चौधरी पत्नी जगजीत सिंह ने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के एनाटामी विभाग में देहदान प्रपत्र भरकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया है। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के शरीर संरचना विभाग के डॉ राकेश मणि ने महिला अधिकारी की हौसला अफजाई की। इस अवसर पर इंदिरा चौधरी के पति जगजीत सिंह, भाई बाबूलाल एवं पुत्री तनुष्का रुद्रप्रिया उपस्थित रहे।




