Homeखटाखट स्टोरीदेश-दुनिया : ''बीकानेर के लाल'',RK दम्माणी की बेटियां दिखा रही कमाल, पिता...

देश-दुनिया : ”बीकानेर के लाल”,RK दम्माणी की बेटियां दिखा रही कमाल, पिता के साम्राज्य को बढ़ा रही आगे…

basic ad

देश-दुनिया आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के जाए जन्मे राधाकिशन दम्माणी (RK Dammani) यानि D-Mart के मालिक ‘भारत का रिटेल किंग’ किसी भी तरीके के परिचय का मोहताज नही है। भारत के सबसे अमीरों की सूची में आने वाली इस बीकानेरी ने कुशल व्यवसायी और अनुभवी निवेशक के तौर पर पहचान बनाई है। आज हम बात करते है इन्ही आर के दम्माणी की तीन बेटियों की जो अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रही है।

राधाकिशन दम्माणी की तीन बेटियां मधु चांडक, मंजरी चांडक और ज्योति काबरा ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए मजबूती से कारोबार की बागडोर संभाल रही हैं ये तीनो न केवल अरबों डॉलर के खुदरा साम्राज्य की उत्तराधिकारी है बल्कि डी मार्ट के भविष्य में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।

कैसे आई चर्चा में
साल 2015 में इन तीनो बहनों ने बॉम्बे स्वदेशी स्टोर्स में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी 42 करोड़ में खरीदी। इस स्टोर की शुरुआत 1905 में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और जेआरडी टाटा जैसे लोगों ने की थी।इस तरीके के निवेश के माध्यम से इन बहनों ने न केवल खुदरा कारोबार का विस्तार किया बल्कि भारत के इतिहास के एक महत्वपूर्ण हिस्से को भी संरक्षित किया। यह तीनों बहने 115 साल पुराने ब्रांड को आधुनिकता का संयोजन कर रही है जो इनके दृष्टिकोण को भी दर्शाता है।

अब बात करते है तीनो बेटियों के बारे में

मधु चांडक : आरके दम्माणी की सबसे बड़ी बेटी का नाम मधु चांडक है। मधु ने कार्डिफ यूनिवर्सिटी से वित्त में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा मधु चांडक बॉम्बे स्वदेशी स्टोर्स की न्यासी मंडल की भी सदस्य है। मधु डी-मार्ट के सीएसआर (ग्राहक सम्बंध और सेवा) कार्यों की देखरेख भी करती है।

मंजरी चांडक : आरके दम्माणी की दूसरी बेटी का नाम मंजरी चांडक है। मंजरी एवेन्यू सुपर मार्ट्स मिलिटेड की निदेशक है। मंजरी परिवार के व्यवसाय से जुड़ी कई कंपनियों में सक्रिय रूप से शामिल है। मंजरी कल मर्चेडाइजिंग और सप्लाई चेन मैनेजमेंट में गहरी रुचि हैं जो D-Mart की सफलता के लिए बहुत आवश्यक भी है। मंजरी अपने पिता के मार्गदर्शन में ग्राहक-केंद्रित व्यवसाय में अपनी मजबूत पकड़ कर रही है।

ज्योति काबरा : आरके दम्माणी की सबसे छोटी बेटी का नाम ज्योति काबरा हैं। ज्योति डी-मार्ट के दैनिक कार्यों में भूमिका निभाती है। ज्योति का फोकस मर्चेडाइजिंग और ग्राहक जुड़ाव पर हैं । इसके अलावा ज्योति अपने पिता से व्यवसाय की बारीकियां सीखकर भविष्य में कम्पनी की बागडोर संभालने के लिए खुद को तैयार कर रही है।

(गिरीश कुमार श्रीमाली)



ताजा खबर