HomeबीकानेरSports: पुष्करणा बॉक्सिंग क्लब की बॉक्सर कृति व्यास ने जीता रजत पदक,नेशनल...

Sports: पुष्करणा बॉक्सिंग क्लब की बॉक्सर कृति व्यास ने जीता रजत पदक,नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हुआ चयन 

आपणी हथाई Sports न्यूज, पुष्करणा बॉक्सिंग क्लब की गर्ल्स बॉक्सर कृतिका व्यास ने वेस्ट जोन सीबीएससी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सिल्वर पदक प्राप्त किया। कृति व्यास ने इस पदक को जीतकर सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रवेश कर लिया। कृति के प्रशिक्षक विजेंद्र रंग ने बताया कि अलवर में आयोजित प्रतियोगिता में वेस्ट जोन के राजस्थान हरियाणा मध्य प्रदेश और गुजरात के खिलाड़ियों में मुकाबला हुआ जिसमें कृतिका ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अब नेशनल प्रतियोगिता में वेस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करेगी। बॉक्सर कृति  व्यास ने बताया की उसकी सफलता का श्रेय कोच और माता-पिता को जाता है।

 



ताजा खबर