Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बीच आई बुरी खबर, इंग्लैंड में...

स्पोर्ट्स : भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बीच आई बुरी खबर, इंग्लैंड में पूर्व भारतीय स्पिनर्स का हुआ निधन

आपणी हथाई न्यूज, भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच लंदन से एक बुरी खबर सामने आई है। भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर दिलीप दोषी का सोमवार को लंदन में 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है,हालांकि, मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन खबरों के मुताबिक, पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर का निधन दिल की बीमारी के कारण हुआ है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, दोषी का लंदन में हृदय संबंधी समस्याओं के कारण निधन हुआ है।जहां वे कई दशकों से रह रहे थे। बाएं हाथ के गेंदबाज दोषी ने 33 मैचों भारत का प्रतिनिधित्व किया और 114 टेस्ट विकेट अपने नाम किए जिसमें 6 बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है।



ताजा खबर