


आपणी हथाई न्यूज, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 19 से 23 जुलाई को आयोजित हो रही राष्ट्रीय मास्टर पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बीकानेर के विक्रम सिंह चौहान राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। एशिया सिल्वर मेडलिस्ट चौहान वर्तमान में सादुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर में प्रधानाचार्य और आरएचएम के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे है। आपकों बता दे कि इस प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्कूल राकेश पुरोहित का भी चयन हुआ है इसके अलावा राष्ट्रीय भारतोलोक स्वर्ण पदक विजेता गिरिराज व्यास भी इस प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगें


