HomeबीकानेरSports : बीकानेर के पूर्व रणजी खिलाड़ी मधुर खत्री को मिली बड़ी...

Sports : बीकानेर के पूर्व रणजी खिलाड़ी मधुर खत्री को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चयनकर्ता नियुक्त

basic ad

Aapni Hathai sports News, बीकानेर के क्रिकेट जगत के लिए गर्व की बात है कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) ने शहर के वरिष्ठ क्रिकेटर एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी मधुर खत्री को जूनियर वर्ग (अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19) का चयनकर्ता नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को लेकर क्रिकेट प्रेमियों और खेल जगत में खुशी का माहौल है।

मधुर खत्री राजस्थान और रेलवे की ओर से रणजी क्रिकेट खेल चुके हैं तथा लंबे समय तक अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन किया है। क्रिकेट के क्षेत्र में उनके अनुभव और योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चयनकर्ता बनाए जाने की सूचना मिलने के बाद बीकानेर में खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मदन सिंह, दिनेश सिंह, राकेश सिंह, जगदीश सिंह और गोविंद सिंह राजपुरोहित सहित कई लोगों ने साफा और माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी।

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि मधुर खत्री के अनुभव का लाभ अब प्रदेश के युवा क्रिकेटरों को मिलेगा और उनकी प्रतिभा को सही दिशा देने में यह नियुक्ति महत्वपूर्ण साबित होगी।



ताजा खबर