

आपणी हथाई न्यूज, करीब डेढ़ माह तक चले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) का आज अंतिम सफर तय हो जाएगा। आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खिताबी भिड़ंत होगी, कोई भी टीम जीते लेकिन तय हैं कि इस बार हमें नई विजेता टीम मिलेगी। दोनों ही टीमें पहले सीजन से खेल रही है, किसी एक टीम को अपनी पहली ट्रॉफी मिलेगी तो दूसरी टीम अपनी पहली ट्रॉफी के इतने करीब आकर रह जाएगी।
अहमदाबाद में 3 जून को बारिश की संभावना है। फाइनल वाले दिन बारिश होने के स्थिति में अगले दिन मैच को पूरा किया जा सकता था। हालांकि इस बार रिजर्व डे तो नहीं है लेकिन अतिरिक्त 2 घंटे मिलेंगे मैच को पूरा करने के लिए। बारिश की स्थिति में मैदानी अंपायर्स और रेफरी कम से कम 5-5 ओवर का मुकाबला जरूर कराना चाहेंगे। IPL 2025 का फाइनल मैच बारिश के कारण पूरी तरह से रद्द हो जाता है और कोई खेल संभव नहीं होता, तो IPL नियमों के अनुसार, लीग स्टेज में अंक तालिका में पहला स्थान हासिल करने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा।
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवनः फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड
पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवनः प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, अर्शदीप सिंह, काइल जैमीसन, वैशाक विजयकुमार


