HomeबीकानेरSports : तीरंदाजी नेशनल प्रतियोगिता में श्याम सुंदर ने जीता स्वर्ण और...

Sports : तीरंदाजी नेशनल प्रतियोगिता में श्याम सुंदर ने जीता स्वर्ण और कांस्य पदक

आपणी हथाई न्यूज, पंजाब के पटियाला में आयोजित 7th पैरा नेशनल चैंपियनशिप में पेरा ओलंपियन श्याम सुंदर स्वामी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। श्याम सुंदर ने क्वालिफिकेशन राउंड में 702 अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके बाद एलिमिनेशन राउंड में उन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया, जहाँ कड़े मुकाबले में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा।

हालाँकि, कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में श्याम सुंदर ने जबरदस्त खेल भावना और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की। श्याम सुंदर की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। उनकी यह सफलता आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।



ताजा खबर