HomeबीकानेरSports: रविवार को रेलवे ग्राउंड में मोदी इलेवन और अग्रवाल इलेवन के...

Sports: रविवार को रेलवे ग्राउंड में मोदी इलेवन और अग्रवाल इलेवन के बीच खेला जाएगा फ्रेंडली क्रिकेट मैच

basic ad

आपणी हथाई Sports न्यूज, आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से अग्रवाल समाज और मोदी समाज के युवाओं के बीच एक मैत्रीपूर्ण टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। यह मुकाबला 19 जुलाई,रविवार को रेलवे ग्राउंड में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक खेला जाएगा। मुकाबला मोदी इलेवन और अग्रवाल इलेवन के बीच होगा।

आयोजन से जुड़े उमाशंकर मोदी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दोनों समाजों के युवाओं के बीच आपसी मेल-मिलाप, भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। मोदी ने बताया कि हार-जीत को अलग रखकर खेल के माध्यम से आपसी संवाद और सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

आयोजन  से जुड़े जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर दोनों समाजों के युवा और क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। अग्रवाल ने सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने तथा इस मैत्रीपूर्ण आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।



ताजा खबर