आपणी हथाई न्यूज, बारिश से बेहाल बीकानेर टूटी सड़के बदबूदार पानी कीचड़, और कुंभकर्ण की नींद सोया बीकानेर नगर निगम की लापरवाही को लेकर आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में म्यूजियम सर्किल मोड़ पर जल भराव को लेकर मृत नगर निगम को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनिट का मौन धारण किया और श्रद्धांजलि बोर्ड को उस गंदे पानी में प्रवाहित किया गया
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि जिला प्रशासन को प्रतिवर्ष मानसून के दौरान आने वाली वर्षा की खबर होने तथा मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद नगर निगम सहित सम्बन्धित विभाग क्यों सोए रहते है। राज्य की भाजपा सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है, ऐसा प्रतीत होता है।लाखों रुपए सैलेरी व सुख सुविधा पाने वाले अधिकारी व कर्मचारियों का निक्कमापन साफ झलकता है।
जिला संगठन महामंत्री नितिन वत्सस व प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि इस अवसर पर एडवोकेट जगदीश शर्मा,प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान आरिफ, आनंद जोशी, ओमप्रकाश मेघवाल, पूनम चन्द भाम्भू, राहुल जादूसंगत,मनोज किराडू,राजपाल कुलहरि सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

