Railway: आरयूबी निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित, यह महत्वपूर्ण ट्रेने रहेगी रद्द  - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Friday, January 16, 2026
HomeबीकानेरRailway: आरयूबी निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित, यह महत्वपूर्ण ट्रेने...

Railway: आरयूबी निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित, यह महत्वपूर्ण ट्रेने रहेगी रद्द 

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के बठिंडा ‘ए‘ केबिन -गुरूसर सैहनेवाला स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 04 पर आरयूबी निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक अवधि में ब्रिज संख्या 04 व ब्रिज संख्या 08 पर भी आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग का कार्य किया जायेंगा जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

- Advertisement -Ads

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 04771, बठिंडा-अनूपगढ स्पेशल रेलसेवा दिनांक 29.01.26 को (01 ट्रिप) रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 04772, अनूपगढ- बठिंडा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 29.01.26 को (01 ट्रिप) रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवा

1. गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 28.01.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ-श्रीगंगानगर-बठिंडा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा श्रीगंगानगर स्टेशन पर ठहराव करेगी।

रीशड्यूल रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 54701, बठिंडा-लालगढ रेलसेवा दिनांक 29.01.26 को बठिंडा से अपने निर्धारित समय से 20 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर