Bikaner: राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति अत्यंत समृद्ध- केन्द्रीय मंत्री श्री मेघवाल - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Friday, January 16, 2026
HomeबीकानेरBikaner: राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति अत्यंत समृद्ध-- केन्द्रीय मंत्री श्री मेघवाल

Bikaner: राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति अत्यंत समृद्ध– केन्द्रीय मंत्री श्री मेघवाल

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति अत्यंत समृद्ध है। मायड़ भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए गंभीरता से कार्य किया जाए।
श्री मेघवाल शुक्रवार को राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की मुखपत्रिका जागती जोत के सद्य प्रकाशित अंकों का बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो परिसर में अवलोकन कर रहे थे। इन अंकों में दो विशेषांक ‘राजस्थानी गद्य साहित्य री समालोचना’ व ‘डाॅ. नृसिंह राजपुरोहित विशेषांक’ शामिल हैं।

- Advertisement -Ads

केन्द्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने कहा कि राजस्थानी में उत्कृष्ट साहित्य सृजन हुआ है। अकादमी सचिव शरद केवलिया ने अकादमी गतिविधियों की जानकारी दी। जागती जोत संपादक मधु आचार्य ‘आशावादी’ ने जागती जोत के प्रकाशित होने वाले आगामी अंकों के बारे में बताया।
इस अवसर पर जुगल राठी, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, यशपाल आहूजा, वेदप्रकाश अग्रवाल, अशोक प्रजापत, कमल रंगा, जनक हर्ष उपस्थित थे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर