Bikaner: वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति की प्रेरणा से पीबीएम नेत्र चिकित्सालय में दो हजार काले चश्मे किए गए - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, February 16, 2026
HomeबीकानेरBikaner: वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति की प्रेरणा से पीबीएम नेत्र चिकित्सालय...

Bikaner: वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति की प्रेरणा से पीबीएम नेत्र चिकित्सालय में दो हजार काले चश्मे किए गए

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति की प्रेरणा से मंगलवार को लोहड़ी और मकर सक्रांति के पावन अवसर पर श्री करणी ट्रेडर्स बीकानेर के सौजन्य से पीबीएम नेत्र चिकित्सालय में विभागाध्यक्ष डॉ. जयश्री मुरली मनोहर को 2000 काले चश्मे सप्रेम भेंट किए गए।

- Advertisement -Ads

उल्लेखनीय है कि पीबीएम नेत्र चिकित्सालय में मोतियाबिंद और अन्य नेत्र रोगियों की आवश्यकता एवं उपयोगिता को देखते हुए समिति द्वारा पिछले लम्बे समय से लगातार काले चश्मे भेंट किए जा रहे हैं।

समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सेवा समिति की प्रेरणा और भामाशाहों के सहयोग से अब तक चिकित्सालय में कुल 20360 काले चश्मे निशुल्क भेंट किए जा चुके हैं।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. जयश्री मुरली मनोहर और स्टाफ ने समिति सदस्यों और भामाशाहों का पुनीत सेवा कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित, उदयभान सिंह, ज्ञान प्रकाश यादव, मोहित राजपुरोहित इत्यादि उपस्थित रहे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर