Homeक्राइमBikaner Crime : आईपीएल के बीच सट्टे पर बड़ी कार्रवाई, 13 सटोरिये...

Bikaner Crime : आईपीएल के बीच सट्टे पर बड़ी कार्रवाई, 13 सटोरिये गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के नोखा कस्बे में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार शाम राजेंद्र पेट्रोल पंप बस स्टैंड के पास स्थित एक मकान पर छापा मारकर 13 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को मौके से करीब 17 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और शहरभर में इस छापेमारी की चर्चा होती रही।

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे के भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर सट्टे का कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां एक साथ 13 लोग सट्टा लगाते मिले।

कार्रवाई सब इंस्पेक्टर तनसुख राम के नेतृत्व में की गई। पुलिस सभी आरोपियों को थाने लेकर पहुंची और उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार फतेह मोहम्मद सट्टे की खाईवाली करता था, जबकि अन्य लोग वहां सट्टा लगाने पहुंचे थे। गिरफ्तार आरोपियों में कोजाराम नायक, भवानी शंकर भार्गव, इकबाल तेली, प्रकाश सोनार, डालचंद भाट, बबलू वाल्मीकि, ईश्वर वाल्मीकि, राजूराम नायक, गणेश नायक, मुस्लिम सिद्दीकी, बजरंग गोयल और मनोज नायक सहित अन्य शामिल हैं। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सट्टा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।



ताजा खबर