


आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर के PBM अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक प्रसूता की मौतह गई। इससे पहले डिलीवरी के बाद किडनी फेल होने के चर्चित मामले में दो प्रसुताओं की मौत हो चुकी है। हालांकि यह मामला उन मामलों से अलग है।
जानकारी के अनुसार 3 जुलाई को जनाना अस्पताल में एक मरीज लाली की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी,डिलीवरी के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी हालत बिगड़ गई चिकित्सकों ने उसे तुरंत ट्रॉमा आईसीयू में भर्ती कराया और प्रसूता को वेंटिलेटर पर रखा गया।
जानकारी के अनुसार उपचार के दौरान प्रसूता को कार्डियक अरेस्ट आया चिकित्सकों ने सीपीआर देकर प्रसूता की जान बचाई महज दो दिन के भीतर ही इलाज के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। डिलीवरी के बाद प्रसूता के नवजात शिशु की भी मौत हो गई और उसके बाद प्रसूता लाली ने भी दम तोड़ दिया। संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की यह तीसरी मौत है, जिसके चलते अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।


