


आपणी हथाई weather news, मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में बना अवदाब आज दक्षिण-पूर्वी झारखंड व उत्तरी उड़ीसा के आसपास पहुंच गया है। इसके आगामी 24 घंटों में दक्षिणी झारखंड, उत्तरी उड़ीसा व छत्तीसगढ़ से होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। इसके असर से राज्य के पूर्वी भागों में आगामी 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा अधिकांश भागों में हल्की-मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 6-9 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा संभाग व आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है। 10 जुलाई से राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार ज उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। आज कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने व 7-8 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।


