HomeबीकानेरRoad accident: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की हुई मौत

Road accident: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की हुई मौत

आपणी हथाई Road accident news: बीकानेर के नोखा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नोखा थाना क्षेत्र के भामटसर गांव में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में जयसिंहदेसर मगरा निवासी दिनेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 जुलाई को बाइक पर जा रहे उसके भाई विकास और अभिषेक को सामने से आ रही बाइक के चालक ने तेज गति और लापरवाही से बाइक चलाते हुए टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में विकास की मौत हो गई वहीं घायल अभिषेक का इलाज चल रहा है।



ताजा खबर