Homeखटाखट स्टोरीRajasthan RAS Transfer : देर रात 178 आरएएस की तबादला सूची जारी,...

Rajasthan RAS Transfer : देर रात 178 आरएएस की तबादला सूची जारी, बीकानेर में हुई ये उठापटक, कुलराज मीणा को भेजा जयपुर, रीना होंगी एडीएम सिटी

basic ad

Rajasthan RAS Transfer List आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के बेड़े में शुक्रवार देर रात एक बहुत बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए प्रदेश में कुल 178 आरएएस (RAS) अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन तुरंत प्रभाव से कर दिए हैं. इस सूची में कई जिलों के अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM), उपखंड अधिकारी (SDM) और विभिन्न विभागों के सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

 

सरकार द्वारा जारी इस लिस्ट में प्रशासनिक कार्यकुशलता को बढ़ाने और राज्यहित को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है जिसके बाद सभी अधिकारियों को बिना कार्यग्रहणकाल का उपयोग किए तुरंत अपने नए पदों पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी हुई सूची के अनुसार बीकानेर में भी बीकानेर में भी कुछ अधिकारियों के तबादले हुए हैं । अब रीना, बीकानेर की नई एडीएम सिटी होगी ,जिन्हें गंगानगर से बीकानेर भेजा गया है। वहीं नगर निगम उपयुक्त सुमित्रा बिश्नोई का स्थानांतरण उपखंड अधिकारी करणपुर श्रीगंगानगर के पद पर कर दिया गया है । इसके अलावा अरविंद सारस्वत अतिरिक्त संभागीय आयुक्त का स्थानांतरण संयुक्त शासन सचिव जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक विभाग जयपुर के पद पर किया गया है ,जबकि हेमेंद्र नागर को बीकानेर विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है । इसके अलावा बीडीए सचिव कुलराज मीणा को राजस्थान कौशल एवं आजीविका मिशन निगम जयपुर के पद पर भेज दिया गया है। वही श्रीमती निधि उड़सरिया सहायक कलक्टर भादरा को उपखंड अधिकारी नोखा बीकानेर दक्षिण में लगाया गया। रमेश देव जिला रसद अधिकारी बीकानेर के रिक्त पद पर लाया गया है। मुकेश कुमार मीणा द्वितीय सहायक निदेश लोक सेवाएं प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग बीकानेर को सहायक निदेश लोक सेवाएं प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय धौलपुर भेजा, सुश्री प्रियंका तलानिया अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक ई.जी.एस एवं पदेन परियोजना अधिकारी बीकानेर को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट फलोदी लगाया गया है। श्रीमती सुमन शर्मा सहायक निदेशक लोक सेवाएं प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग बीकानेर लगाया।

इस बड़ी तबादला सूची में उपखंड स्तर के अधिकारियों में व्यापक बदलाव किया गया है।आदेश के अनुसार केशवरायपाटन के उपखंड अधिकारी (SDM) ऋतुराज शर्मा को अब बांदीकुई के नए एसडीएम (SDM) के पद पर तैनात किया गया है। वहीं दूसरी ओर वैर के उपखंड अधिकारी (SDM) गंगाधर मीणा का भी तबादला कर दिया गया है और उन्हें अब सचिव, नगर विकास न्यास (UIT) दौसा के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही महवा के उपखंड अधिकारी (SDM) प्रेमराज मीना को अब करौली का नया एसडीएम (SDM) नियुक्त किया गया है जो क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्था को संभालेंगे।

मनीषा रेशम और अमृता खंडेलवाल को मिली नई जिम्मेदारी
प्रशासनिक फेरबदल की इस कड़ी में करौली की उपखंड अधिकारी (SDM) मनीषा रेशम को स्थानांतरित करते हुए सहायक निदेशक, लोक सूचनाएं एवं प्रशासनिक सुधार एवं समन्वयक विभाग दौसा के पद पर लगाया गया है। महिला अधिकारियों के तबादलों की बात करें तो सैंथल की उपखंड अधिकारी (SDM) अमृता खंडेलवाल को अब दातारामगढ़ के नए एसडीएम (SDM) पद की कमान सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त मालाखेड़ा की उपखंड अधिकारी (SDM) नवज्योति कंवरिया को भी स्थानांतरित किया गया है और उन्हें अब सैंथल का नया एसडीएम (SDM) बनाया गया है।

बजरंग लाल स्वामी होंगे मंडावर के नए एसडीएम
तबादला सूची के अनुसार आरएएस अधिकारी बजरंग लाल स्वामी को अब मंडावर का नया उपखंड अधिकारी (SDM) नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी इस आधिकारिक आदेश में स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी स्थानांतरित अधिकारी अपने वर्तमान पद से तुरंत कार्यमुक्त होकर अपने नवीन पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे और अपनी रिपोर्ट विभाग को ऑनलाइन प्रेषित करेंगे। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से प्रदेश के कई उपखंडों और विभागों की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

 

 

 

 



ताजा खबर